श्रीनगर। पूर्व विधायक ताज मोहिउद्दीन जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्द कांग्रेस में वापसी करेंगे। ताज ने गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी में शामिल होने के लिए अगस्त 2022 में कांग्रेस छोड़ दी थी। बाद में उन्होंने पिछले साल अगस्त में डीपीएपी से इस्तीफा देने की घोषणा की और उड़ी निर्वाचन क्षेत्र से निदर्लीय विधानसभा चुनाव लड़ा। संवाद