ककरयाल में हुए भाजपा के एक कार्यक्रम में डा. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देते पार्टी प्रवक्ता
जम्मू। भाजपा प्रवक्ता बलबीर राम रतन ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों में संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के लिए कोई स्थान नहीं रहा है। कांग्रेस ने हमेशा डाॅ. आंबेडकर को नजरअंदाज और उनका अनादर किया है।
श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के कटड़ा मंडल के अंतर्गत ककरियाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में बलवीर ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक देश पर शासन किया, लेकिन आंबेडकर के जीवित रहते और उनके निधन के बाद उचित सम्मान देने की कोई चिंता नहीं की।
स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस की सरकारों के कार्यक्रमों और नीतियों में डॉ. आंबेडकर के लिए कोई स्थान नहीं था। लेकिन मोदी सरकार ने ईमानदारी और सच्चाई के साथ डॉ. आंबेडकर का सम्मान किया है। कांग्रेस ने जवाहर लाल और इंदिरा गांधी को भारत रत्न से सम्मानित किया, लेकिन डॉ. आंबेडकर को भूल गए। राजेंद्र सिंह चिब ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की याद में बनाया गया पंचतीर्थ अपने आप में इस बात का सबूत है कि भाजपा और पीएम नरेंद्र ने अंबेडकर को वास्तविक सम्मान दिया है। इस दौरान प्रभात सिंह, सुभाष भगत, तिलक राज, मनोहर लाल, सोहन लाल, राजेंद्र मेंगी, रीतू ठाकुर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो