वार्ड 55 में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला एवं अन्य: स्रोत का
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनौतियों से निपटने के लिए पार्टी ने अग्रणी भूमिका निभाई है। जम्मू के वार्ड-55 में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भल्ला ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश के हर वर्ग के दर्द को कम करने का रहा है।
यह हमारा वर्तमान भी है और भविष्य भी। इसलिए हमारी पहली प्राथमिकता देश और जनता है। कांग्रेस लगातार महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार से सवाल पूछती है। इन मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन भी करती है। सरकारी नौकरियां भाई-भतीजावाद और पक्षपात का शिकार हो रही हैं। चयनित उम्मीदवार नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं। मौके पर जम्मू नगर निगम के पूर्व चेयरमैन सतीश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव काटल, पूर्व पार्षद प्रीतम सिंह, जिला महासचिव संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।