नेकां की बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त महासचिव संडोत्रा ... पार्टी
जम्मू। भाजपा राज्य का दर्जा बहाल करने के वादे को पूरा करने में विफल रही है। यह बात नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अतिरिक्त महासचिव व पूर्व मंत्री अजय कुमार सढोत्रा ने जिला सांबा के सरारा रतनपुर में बैठक में कही। कहा, उमर सरकार लोगों की इच्छा के अनुरूप काम कर रही है। दोहरे नियंत्रण ने शासन पर प्रभाव डाला है। भाजपा ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा बहाल करने में देरी करके लोगों की आकांक्षाओं के प्रति अपनी उपेक्षा दिखाई है। अपने वादों के बावजूद पार्टी सांप्रदायिक राजनीति और खोखले नारों पर चल रही है। मौके पर विधायक प्रदीप बाली, विजय लोचन, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो