फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें लेबर पार्टी के नेता तनमनजीत : एपीएससीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर में ऑल पार्टीज सिख को-ऑर्डिनेशन कमेटी (एपीएससीसी) ने लेबर पार्टी के नेता तनमनजीत ढेसी पर भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। ढेसी ने यूके हाउस ऑफ कॉमन्स में 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार में प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सरकार की भूमिका की जांच की मांग की है। एपीएससीसी के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना ने वीरवार को कहा, हम अपने देश के आंतरिक मामलों में विदेशी सरकारों के हस्तक्षेप की निंदा करते हैं। सिख समुदाय हमेशा से ही भारत के बारे में पाकिस्तान के बयानों की आलोचना करता रहा है। खासकर जब यह देश में अल्पसंख्यकों के मामलों से संबंधित हो। रैना ने कहा, ब्रिटिश सांसद की ओर से व्यक्त किए गए विचारों के साथ भी यही सच है, भले ही वह सिख समुदाय से संबंधित हों। हमारे देश के बारे में विदेशी नेताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों को हर भारतीय द्वारा खारिज कर दिया जाता है। रैना ने कहा कि देश में राजनीतिक और आर्थिक असमानताएं हो सकती हैं, लेकिन हम लोकतांत्रिक तरीके से उनका मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें