फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा के नए जिला अध्यक्षों की सूची तैयार, अंतिम मुहर के लिए दिल्ली भेजी

विज्ञापन
भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ व अन्य। 
विज्ञापन
- जम्मू पहुंचे प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मंडल अध्यक्षों के बाद भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में जिला स्तर पर भी संगठन का विस्तार कर दिया है। पार्टी की तरफ से जिला अध्यक्षों का चयन कर लिया गया है। चुने गए जिला अध्यक्षों की सूची बनाकर दिल्ली भेज दी गई है। अब इस पर अंतिम मुहर लगेगी। शनिवार को जम्मू पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रभारी तरुण चुघ की अध्यक्षता में इसे लेकर कोर कमेटी की बैठक भी हुई। बैठक में चुघ के अलावा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा और कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में जिला अध्यक्षों के अलावा पिछले दिनों मंडल स्तर पर चुने गए अध्यक्षों को लेकर भी चर्चा हुई ।पार्टी के संगठन के हो रहे विस्तार को लेकर कई मुद्दों को लेकर बातचीत की गई। संभव है कि अगले एक-दो दिनों में भाजपा की तरफ से जिला अध्यक्षों की सूची जारी की जाए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें