फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीकांत शर्मा ने जिला अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा की

विज्ञापन
सांबा में भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल पर्यवेक्षक श्रीकांत शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा व अ
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के जम्मू-कश्मीर संगठन पर्व के पर्यवेक्षक एवं मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को सांबा जिले के सुचेतगढ़, बिश्नाह आदि क्षेत्रों का दौरा कर संगठनात्मक चुनाव गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्य तौर पर जिला अध्यक्षों के लिए चुनाव की समीक्षा की। शर्मा ने कहा कि जम्मू में चुनाव प्रक्रिया संगठन के संविधान के तहत चल रही है। वह शनिवार को हीरानगर का प्रवास करेंगे। पर्यवेक्षक के तौर पर विभिन्न प्रवासों में श्रीकांत शर्मा चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने बताया कि 15 जनवरी तक जिला अध्यक्षों के चुनाव संपन्न कर लिए जाएंगे। इसके लिए सभी संगठन के जिलों में चुनाव प्रक्रिया जारी है। कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें