फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशकों शासन करने के बाद भी समान विकास नहीं कर पाई नेकां : पूर्णिमा

विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय जम्मू में वीरवार को पत्रकारों से रूबरू होती प्रवक्ता पूर्णिमा शर्मा। 
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता ने कहा - डाॅ. फारूक अपने वादों को पूरा करें न कि नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता पूर्णिमा शर्मा ने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने दशकों के शासन में वादों को पूरा नहीं किया। नेकां के शासनकाल में पारदर्शिता, समान विकास व आधुनिकीकरण को बढ़ावा नहीं दिया गया। इसके विपरीत नेकां प्रमुख भाजपा नेतृत्व वाली जम्मू नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। पार्टी मुख्यालय जम्मू में वीरवार को शर्मा ने दावा किया कि भाजपा के कार्यकाल में शहर को सुंदर बनाने और पर्यटकों को खींचने के लिए कई पहल की गईं। इसमें प्रमुख तौर पर गुजरात में साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर तवी रिवर फ्रंट विकास परियोजना, स्मार्ट सिटी परियोजनाएं, रणबीर नहर के किनारे पैदल मार्ग आदि शामिल हैं। मौके पर भाजपा प्रवक्ता बलबीर राम रतन, मीडिया सचिव डॉ. प्रदीप महोत्रा और प्रकाशन विभाग के प्रभारी रजनीश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें