फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा ने शुरू किया कलश वंदन, संत रविदास की जन्मस्थली से आई मिट्टी जिलों में भेजी

विज्ञापन
भाजपा के कलश वंदन कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित पदा​धिकारी। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा ने कलश वंदन कार्यक्रम शुरू कर दिया है। शनिवार को पार्टी की ओर से संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से आई मिट्टी को जिलाों में भेजा गया। इससे पूर्व राजपुरा स्थित गुरु रविदास मंदिर में कलश वंदन और पवित्र कलश वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें कलशों का पूजन किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि गुरु रविदास के समानता, सम्मान, भाईचारे और सामाजिक न्याय के आदर्श दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते हैं। गुरु रविदास के बेगमपुरा के विजन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक ऐसे समाज को दर्शाता है, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिलता है। भाजपा के महामंत्री संगठन अशोक कौल ने कहा कि वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी वाले कलश को सभी मंडलों में बांटने से पहले हर ज़िले के गुरु रविदास मंदिरों और अन्य प्रमुख मंदिरों में ले जाया जाएगा। इसके बाद सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए पूरे जम्मू-कश्मीर में समरसता यात्रा और समरसता संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, उपाध्यक्ष भरत भूषण, रेखा महाजन और रशपाल वर्मा, विधायक चौधरी विक्रम रंधावा, युद्धवीर सेठी, मोहन लाल भगत और सुनील भारद्वाज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें