फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सात को भाजपा प्रदेश के सभी जिलों में निकालेगी सेवा ज्योति यात्रा

विज्ञापन
सेवा ज्योति यात्रा को लेकर प्रदेश मुख्यालय में बैठक करते भाजपा पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन। - फोटो : Archive
विज्ञापन
त्रिकुटानगर पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक, यात्रा को सफल बनाने पर मंथन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा सात अक्तूबर को प्रदेश के सभी जिलों में सेवा ज्योति यात्रा निकालेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा और संकल्प माह के दौरान इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी के संबंध में रविवार को त्रिकुटानगर पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। इसमें यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि यह यात्रा केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि लोगों को जन सेवा की भावना से जोड़ने का एक अवसर है। इसमें समाज के प्रबुद्ध नागरिकों नागरिकों, सिविल सोसाइटी के सदस्यों, युवाओं और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को शामिल किया जाएगा। ये सभी लोग तिरंगा लेकर चलेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश महाजन, महासचिव संजीता डोगरा, बलदेव सिंह बिलावरिया और गोपाल महाजन, विधायक शाम लाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए चुना सात अक्तूबर का दिन
सेवा ज्योति यात्रा के लिए सात अक्तूबर का दिन इसलिए चुना गया है, क्योंकि इस दिन 25 साल पहले 2001 में नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। अब वह प्रधानमंत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि के गुणगान के लिए यह यात्रा निकाली जा रही हे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें