फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनशन पर बैठे पूर्व सरपंच की हालत बिगड़ी, जीएमसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- समर्थकों ने अस्पताल परिसर में किया हंगामा, युवा राजपूत सभा बी ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

दोमाना। दोमाना पंचायत घर के पास पूर्व सरपंच पवन सलाथिया का अनशन तीसरे दिन जारी रहा। शनिवार दोपहर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में जीएमसी रेफर किया गया। इसी बीच माहौल और गरमा गया। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों और समर्थकों ने विधायक शाम लाल शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हालात बन गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि विधायक समय रहते माफी मांग लेते तो हालात इस हद तक नहीं बिगड़ते। लोगों का कहना है कि एक चुने हुए जनप्रतिनिधि को अनशन पर बैठने के लिए मजबूर करना लोकतंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
इसी बीच युवा राजपूत सभा बी के अध्यक्ष दिलावर सिंह ने विधायक को रविवार तक का अल्टीमेटम देते कहा कि यदि तय समयसीमा तक माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन जम्मू से निकलकर दिल्ली के जंतर-मंतर तक जाएगा। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विधायक की चुप्पी टूटेगी या आंदोलन और उग्र रूप लेगा? पूरा विवाद पूर्व सरपंच और जम्मू नॉर्थ के विधायक के बीच कथित अपमान और माफी की मांग से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैना और सांसद जुगल ने जाना हाल

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना और सांसद जुगल किशोर शर्मा अस्पताल पहुंचे और पूर्व सरपंच का हालचाल जाना। नेताओं ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही विधायक से बात करेंगे। हालांकि पवन सलाथिया ने साफ शब्दों में दोहराया कि जब तक विधायक शाम लाल शर्मा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक वह अनशन नहीं तोड़ेंगे। इससे पहले तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर ऑल जम्मू-कश्मीर पंचायत एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा और युवा राजपूत सभा के पदाधिकारियों ने पूर्व सरपंच को जूस पिलाया था। इसके बाद अस्पताल में रैना और सांसद ने भी सरपंच को जूस पिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें