दोमाना। पूर्व सरपंच पवन सलाथिया का अनशन दूसरे दिन भी जारी है। अनशन स्थल पर लोगों का कहना है कि यह केवल सरपंच का अनशन नहीं, बल्कि किसानों और ग्रामीणों के सब्र की परीक्षा है।
किसान सभा के प्रदेश सचिव शंकर सिंह ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में किसानों की मौजूदगी गिनती की रही जबकि भाजपा की पहचान के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पूरे मंच पर कब्जा जमाया।
पूर्व सरपंच विक्रम शर्मा ने भी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पंचायत घर से उनका घर महज कुछ ही दूरी पर है। किसान नरेश सिंह ने बागवानी विभाग के कुछ कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए।
बागवानी विभाग के चीफ राकेश कोतवाल ने कहा कि कर्मचारियों ने सभी को न्योता दिया था। कार्यक्रम में कोई भी आकार स्कीमें सुन सकता है। संवाद