फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2024: डॉ फारूक अब्दुल्ला बोले- अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो ईवीएम का इस्तेमाल होगा बंद

Fri, 10 May 2024 06:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर भाजपा केंद्र की सत्ता से बाहर हो जाती है, तो नई सरकार चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का इस्तेमाल बंद कर देगी।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर भाजपा केंद्र की सत्ता से बाहर हो जाती है, तो नई सरकार चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का इस्तेमाल बंद कर देगी। अब्दुल्ला ने कहा कि ईवीएम चोरी की मशीनें हैं और केंद्र की नई सरकार उन्हें नदी में फेंक देगी। उन्होंने कहा, जब आप वोट करें तो यह सुनिश्चित कर लें कि वोट करते समय आवाज और रोशनी हो।

विज्ञापन


अगर आपको रोशनी न दिखे तो वहां के अधिकारियों से पूछें, डरें नहीं। यह देखने के लिए वीवीपीएटी भी जांचें कि क्या आपका वोट सही चुनाव चिह्न पर डला है या नहीं। अब्दुल्ला ने मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में एक सार्वजनिक रैली के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी ईवीएम का उपयोग नहीं किया जा रहा है, लेकिन इसे केवल यहां हम पर थोपा गया है। डॉ. फारूक ने ईवीएम से मतदान बंद करने व मतपत्र पर लौटने का वादा किया। नेकां अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी पर देश में नफरत पैदा करने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर अपना हमला जारी रखा। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी उन मुद्दों को भूल गए हैं, जिन्होंने उन्हें 2014 में शीर्ष पद तक पहुंचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें