फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिटलर के बाद सबसे बड़े आतंकी इस्राइल के पीएम नेतन्याहू: महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीडीपी प्रमुख ने कहा, यहूदी नेता ने फिलिस्तीन और लेबनान को गैस चैंबर में बदल दिया
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एडोल्फ हिटलर के बाद सबसे बड़े आतंकवादी हैं। यहूदी नेता ने फिलिस्तीन और लेबनान को गैस चैंबर में बदल दिया है।



जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने इससे पहले इस्राइली हवाई हमलों में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला की हत्या की निंदा की थी और लेबनान और फिलिस्तीन के लोगों को समर्थन देने के लिए एक दिन के लिए अपना चुनाव अभियान रद्द कर दिया था। सोमवार को एक प्रेसवार्ता में महबूबा ने कहा, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने नेतन्याहू के खिलाफ फैसला सुनाया है। इस (लेबनान में हमले) घटना ने साबित कर दिया है कि वह वास्तव में एक अपराधी है, जिसने फिलिस्तीन में हजारों लोगों की हत्या की है और अब लेबनान में भी वही कर रहा है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन




पीडीपी प्रमुख ने कहा, नेतन्याहू सरकार के साथ संबंध रखने का केंद्र सरकार का फैसला गलत है। हम महात्मा गांधी के समय से फिलिस्तीन के साथ खड़े हैं। एक ऐसी सरकार के साथ संबंध रखना और लोगों को मारने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हथियारों व ड्रोन की आपूर्ति करना, मुझे लगता है एक गलत फैसला है।
विज्ञापन




नसरल्ला को शहीद बताने वाले उनके ट्वीट पर भाजपा की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर मुफ्ती ने कहा कि भगवा पार्टी को हत्या के खिलाफ देश में हो रहे आक्रोश को देखना चाहिए। ये वही हैं, जो कठुआ में आठ साल की बच्ची के दुष्कर्मियों के साथ खड़े थे। दुष्कर्मियों का समर्थन करने के लिए मुझे उनके दो मंत्रियों को हटाना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें