फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश भी नहीं डाल सकेगी मोदी की विजय संकल्प रैली में खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारियों की फोटो अभिषेक ने दी होगी-
विज्ञापन

- विशाल वाटरप्रूफ पंडाल के भीतर हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था
- रेड्डी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तीसरे और आखिरी चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 सितंबर को एमए स्टेडियम में हो रही विजय संकल्प रैली के लिए तैयारियां तेज की गई हैं। स्टेडियम को सुरक्षाकर्मियों ने अपने घेरे में ले लिया है। मौसम के मिजाज को देखते हुए स्टेडियम के भीतर विशाल वाटर प्रूफ पंडाल स्थापित किया गया है। बारिश होने पर भी रैली में कोई असर नहीं पड़ेगा। पंडाल में 60 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें आखिरी चरण के जम्मू, सांबा, कठुआ समेत करीब 20 विधानसभा क्षेत्रों से लोग लाए जाएंगे।
वाटरप्रूफ पंडाल को स्थापित करने के लिए रोहतक से श्रमिक और सामग्री लाई गई है। एक श्रमिक ने बताया कि वाटरप्रूफ पंडाल पर बारिश का कोई असर नहीं पड़ता है। पंडाल के भीतर हजारों कुर्सियां लगाई जाएंगी। इस बीच मंगलवार को केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एमए स्टेडियम में पहुंचकर रैली की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जम्मू में 100 फीसदी सीटें जीतना भाजपा का लक्ष्य : रेड्डी
रेड्डी ने बताया कि 26 सितंबर से कई और बड़े नेता तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं। हमारा हर कार्यकर्ता बूथ-बूथ और डोर-टू-डोर जाकर प्रचार में जुटा है। जम्मू से 100 प्रतिशत सीटें भाजपा लेगी। रैली में भीड़ जुटाने के लिए पार्टी को अलग-अलग कैडर स्तर पर जिम्मेदारियां दी गई हैं। भाजपा प्रधानमंत्री की इस रैली के माध्यम से अधिक से अधिक सीटें हासिल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह यहां आकर उप राज्यपाल का अपमान कर रहे हैं, जो उन्हें शोभा नहीं देता। वह एक अहम पद पर बैठे हैं।
विज्ञापन

राहुल आज जम्मू और सोपोर में करेंगे जनसभा
जम्मू। प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी बुधवार को दूसरे चरण के मतदान के दौरान जम्मू और सोपोर में तीसरे चरण के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं करेंगे। राहुल ने हाल ही में सुरनकोट और श्रीनगर में रैली की थी। पार्टी शेड्यूल के तहत राहुल गांधी बुधवार की सुबह 11 बजे जम्मू के एक होटल में पेशेवर वर्ग से संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे जेके रिजार्ट त्रिकुटा नगर जम्मू में एक जनसभा करेंगे। दोपहर बाद राहुल का सोपोर में जनसभा करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें