फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व से कश्मीर में शांति बहाल : राणा

विज्ञापन
गुरदासपुर में रैली को सबो​धित करते हुए भाजपा नेता
विज्ञापन
- गुरदासपुर में रैली में बोले - आतंकवाद को खत्म करने में सहयोग करें लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में ही कश्मीर घाटी में शांति बहाल हो पाई है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद अब जम्मू-कश्मीर में अंतिम सास ले रहा है। यह बातें जम्मू-कश्मीर भाजपा के नेता देवेंद्र सिंह राणा ने गुरदासपुर संसदीय सीट के पार्टी प्रत्याशी राजीव जसरोटिया के समर्थन में निकाली गई रैली में कहीं। राणा ने कहा, आतंकवाद से निपटने में सुरक्षा बलों को खुली छूट देने के साथ-साथ केंद्र सरकार ने कश्मीर घाटी में स्थायी शांति के लिए सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया है। प्रदेश में समावेशी विकास और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की है। सक्रिय शासन के माध्यम से मोदी सरकार ने आशा और मेल-मिलाप के युग की शुरुआत की है, जिससे लाखों लोगों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा होने के अलावा प्रगति व समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
विज्ञापन

राणा ने कहा, डबल इंजन सरकार ने जम्मू-कश्मीर के स्थानीय संस्थानों को सशक्त बनाया है। खासकर पिछले पांच वर्षों के दौरान लोगों में अपनेपन की भावना पैदा हुई है, जिससे लोकतंत्र की नींव मजबूत हुई है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में अशांत परिस्थितियों में राजनीतिक निवेश खोजने वाले लोग आतंकी साजिशों को नाकाम करने में जनता के दृढ़ संकल्प और सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों के सामने अलग-थलग पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें