फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए उकसा रही भाजपाः महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
-कहा, देश में बेरोजगार युवाओं को भड़काना चाहता है सत्ता मे बैठा दल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने देश में बेरोजगार युवाओं को अपनी हताशा निकालने के लिए मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। वह यूपी में हुई एक घटना पर प्रतिक्रिया दे रही थीं कि एक इमाम उत्तर प्रदेश के खुशीनगर में एक मस्जिद में कथित तौर पर उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की और पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, भाजपा का दावा है कि उसने कश्मीर में पत्थरों की जगह लैपटॉप दिए हैं। लेकिन देश के बाकी हिस्सों में जो कुछ हो रहा है, उस पर एक नजर डालने से ही इस बात का पर्याप्त सबूत मिल जाता है कि उन्होंने असंतुष्ट बेरोजगार युवाओं को केवल अपनी हताशा प्रकट करने के लिए मुसलमानों पर लाठियां और डंडा चलाने के लिए उकसाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने के वादे को पूरा करने के बजाय भाजपा ने उन्हें दंगाइयों और गुंडों में बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें