फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अभी भी अहंकारी, देश में कोई भी सियासी दल कानून से ऊपर नहीं : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
- कहा- भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कांग्रेस ने यूपीए से इंडिया गठबंधन किया नाम
विज्ञापन

- जम्मू कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद पर शिकंजा कसा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय सूचना, प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि साठ साल सत्ता में रहने के बाद भी कांग्रेस आज भी अहंकार में है। लेकिन देश में कोई भी राजनीतिक दल कानून से ऊपर नहीं है। आयकर विभाग ने कानून के तहत ही नोटिस जारी किए हैं। कांग्रेस देश के कानूनों का उल्लंघन कर रही है। यदि उन्हें कर छूट प्राप्त थी तो उन्हें बस रिटर्न दाखिल करना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। भारी भरकम चंदे की जानकारी भी नहीं दी गई।
जम्मू में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर का नामांकन भरवाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए यूपीए के बजाय इंडिया गठबंधन का नाम दिया, लेकिन जनता ने पिछले सभी भ्रष्ट चेहरे पहचान लिए। सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेल पर हैं। चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव और जमीन घोटाले में तेजस्वी, 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में ए राजा और आम आदमी पार्टी के नेता शराब घोटाले में हैं और इन सभी का भ्रष्ट ठगबंधन हुआ है। लेकिन कांग्रेस सच्चाई मानने को तैयार नहीं है। कांग्रेस ने अपीलीय प्राधिकार का रुख किया और अदालतों का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली है, जिसका मतलब है कि वे गलत थे और उन्होंने कानून का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन

केजरीवाल कट्टर भ्रष्ट, अंसारी
की मौत से माफिया युग का अंत
अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस के एक सांसद के घर से साढ़े तीन सौ करोड़ पकड़े गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस राजनीति कर रही है। शुरुआत में कांग्रेस ने भी शराब घोटाले का मुद्दा उठाया था, लेकिन जब पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और संजय सिंह सहित आप नेताओं को गिरफ्तार किया गया तो कांग्रेस ने राजनीति करना शुरू कर दिया। केजरीवाल कट्टर भ्रष्ट हैं। गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत पर अनुराग ने कहा कि न्यायिक जांच का आदेश देने में कोई पाप नहीं है, लेकिन सच्चाई यह है कि वह एक डॉन था और उसकी मौत ने उसके माफिया युग का अंत किया है। उनके इतने लंबे समय तक जेल में रहने का क्या कारण था? वह एक गैंगस्टर था और हत्या, लूटपाट जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।
विज्ञापन


द कश्मीर फाइल्स और आर्टिकल 370 जैसी फिल्मों ने
कश्मीरी पंडितों पर अत्याचारों की वास्तविकता दिखाई
द कश्मीर फाइल्स और आर्टिकल 370 जैसी फिल्मों की कथित आलोचना पर अनुराग ठाकुर ने पूछा कि कांग्रेस कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों को क्यों खारिज करती है। कांग्रेस वास्तविकता को स्वीकार नहीं कर रही है। अधिकांश लोग सच्चाई नहीं जानते थे, लेकिन इन फिल्मों ने समाज के एक बड़े वर्ग के सामने कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों की वास्तविकता को लाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 के बंधन से मुक्त करवाकर आतंकवाद, अलगाववाद पर शिकंजा कसा गया है। पिछली सरकारों की तरह भाजपा सरकार पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमलों पर चुप नहीं रही है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों में 75 प्रतिशत, नागरिकों की हत्या में 81 प्रतिशत और सुरक्षा कर्मियों के हताहत होने में 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें