फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जूनियर वर्ग सांदा में यूपी की छवि शर्मा का स्वर्ण पर कब्जा

Mon, 01 Apr 2024 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ताओलू स्पर्धाओं में मणिपुर का दबदबा
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की सादिया तारिक ने 52 किग्रा भारवर्ग में जीता कांस्य पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भगवती नगर के इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जारी खेलो इंडिया महिला सब-जूनियर और जूनियर नेशनल वुशू लीग चैंपियनशिप जारी है। शनिवार को पांचवें दिन ताओलू स्पर्धाओं में मणिपुर का दबदबा रहा। सांदा में हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, यूपी और राजस्थान के खिलाड़ियों ने धाक जमाई है। सांदा के जूनियर वर्ग के 45 किग्रा भारवर्ग में उत्तर प्रदेश की छवि शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कर्नाटक की आयशा अयनैन ने रजत और चंडीगढ़ की अनु व दिल्ली की मुस्कान ने कांस्य पदक जीता।
48 किग्रा भारवर्ग में ओडिशा की स्वेता रानी ने स्वर्ण, उत्तर प्रेदश की अनुष्का भाटी ने रजत और हरियाणा की सोनिया व यूपी की खुशी हुड्डा ने कांस्य पदक जीता। 52 किग्रा भारवर्ग में हरियाणा की खुशी ने स्वर्ण, चंडीगढ़ की कोमल ने रजत और जम्मू-कश्मीर की सादिया तारिक व असम की बोराका ने कांस्य पदक जीता। 56 किग्रा भारवर्ग में मणिपुर की हाओबिजम भूमिका ने स्वर्ण, चंडीगढ़ की पूजा शर्मा ने रजत और राजस्थान की पूर्ति शर्मा व मणिपुर की संध्या ने कांस्य पदक जीता। 60 किग्रा भारवर्ग में हरियाणा की हिमांशी ने स्वर्ण और सेलजा ने रजत पदक जीता, जबकि मणिपुर की पुयम जेनिता देवी व यूपी की मेघा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

वहीं, जूनियर वर्ग के ताओलू के नानदाओ स्पर्धा में तमिलनाडू की निक्षिता वीएस ने स्वर्ण, असम की दीक्षा तिवारी ने रजत और तमिलनाडू की के. यश्मिता व असम की जनिला ब्रह्मा ने कांस्य पदक जीता। ताइजीआन स्पर्धा में तमिलनाडू की आधिरई एसबी ने स्वर्ण, झारखंड की शीतल कुमारी ने रजत और मध्यप्रदेश की पल्लवी चौहान व दिल्ली की खुशी ने कांस्य पदक जीता। ताइजीशान स्पर्धा में असम की डेजी राभा ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश की कशिश ने रजत और हरियाणा की संस्कृति दत्त बिष्ट व तमिलनाडू की एम. भवतरिनी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


विजेताओं को किया सम्मानित
पुरस्कार समारोह में एसएसपी संदीप वजीर ने विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी खेलों में महिला एथलीटों को बढ़ावा देना भारतीय खेल प्राधिकरण की एक बड़ी पहल है। इन प्रयासों से भारत आगामी वर्षों में खेलों का पावर हब बन जाएगा। इस अवसर पर सुहेल अहमद, कुलदीप हांडू (द्रोणाचार्य अवार्डी), सारिका, सज्जाद हैदर, जम्मू-कश्मीर वुशू एसोसिएशन की महासचिव भवनीत मौजूद रहीं। चैंपियनशिप का समापन समारोह 31 मार्च को होगा। इस अवसर पर एसएसबी के चेयरमैन राजेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें