फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी व जम्मू जिले से कई सरपंच भाजपा में शामिल

विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय जम्मू में बुधवार को कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भाजपा में
विज्ञापन
जम्मू। त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में बुधवार को हुए एक कार्यक्रम में रियासी और जम्मू के कई राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इनमें कई सरपंच, नायब सरपंच, पूर्व सैनिक शामिल रहे। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा कि लोगों में भाजपा की विचारधारा में विश्वास बढ़ा है, जिससे बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मोदी सरकार की ओर से जरूरतमंदों को प्राथमिकता दी गई है। भाजपा में शामिल होने वालों में डॉ. भावना कौशल, मो. शफी (सरपंच), शमशेर सिंह (सरपंच), अंतिफ हुसैन (सरपंच) आदि रहे। इस मौके पर कुलदीप राज दुबे, बलवंत सिंह मनकोटिया, अरविंद गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें