जम्मू। पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी के लिए 400 पार आम लोगों की मांग है। साथ ही उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र में उधमपुर 4 लाख पार भी लोगों की मांग है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास की ओर बढ़ा है।
डा. सिंह ने मंगलवार को अपने संसदीय कार्यालय में नागरिकों के समूहों के साथ बैठकों की एक शृंखला के बाद कहा कि पिछले दो कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सबसे बड़े नेता बनकर उभरे हैं। आज अंतरराष्ट्रीय मंच भारत की ओर देख रहा है। पीएम के लीक से हटकर लिए गए फैसलों ने अंतरिक्ष, रेलवे, सड़क, बुनियादी ढांचे और इलेक्ट्रॉनिक्स-संचार सहित विभिन्न क्षेत्रों को बढ़ावा दिया है, जिसने भारत की अर्थव्यवस्था को 11वें रैंक से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में पहुंचा दिया है और अब इसे तीसरे रैंक पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार तीसरे वर्ष 6 प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ी। हम अमेरिका और ब्रिटेन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी फिनटेक अर्थव्यवस्था हैं। रोजगार मेले के तहत केंद्र सरकार की 10 लाख नौकरियों के लिए भर्ती अभियान को मोदी सरकार ने पूरा किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास हुआ।