फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अगले एक-दो दिन में कांग्रेस प्रत्याशियों पर फैसला संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी लाल सिंह ने दिल्ली में डेरा डाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नई दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस की कार्यकारी समिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र पर चर्चा की गई। पार्टी की ओर से अगले एक दो दिन में जम्मू और उधमपुर सीट के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई जा सकती है। इस बीच पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने दिल्ली में डेला डाला हुआ है। चर्चा है कि वह कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। जिसके बाद उन्हें उधमपुर सीट से मैदान में उतारने की भी चर्चा है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन

नेकां के साथ सीट गठबंधन को लेकर प्रदेश कांग्रेस के खाते में जम्मू और उधमपुर की सीट आना लगभग तय है। पार्टी इन दोनों सीटों पर अभी तक अपने प्रत्याशियों को घोषित नहीं कर पाई है। इन दोनों सीटों के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेता दावेदार हैं। लेकिन अभी तक हाईकमान किसी पर मन नहीं बना पाई है। एआईसीसी के जम्मू कश्मीर के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि चौधरी लाल सिंह के नाम पर चर्चा है, लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। उम्मीद है कि अगले एक दो दिन में स्थिति साफ हो जाएगी। सीडब्ल्यूसी की बैठक में चुनावी घोषणा पत्र पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें