फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पैंथर्स पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को चुनाव आयोग से नहीं मिलने दिया, एसकेआईसी के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षदेव सिंह ने कहा प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव कैसे होंगे, अगर एक मान्यता प्राप्त दल को चुनाव आयोग से मिलने से रोका जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आई केंद्रीय चुनाव आयोग की दस सदस्यीय टीम से मंगलवार को मिलने पहुंचे जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने श्रीनगर के एसकेआईसी में दाखिल होने से रोक दिया। हर्षदेव सिंह की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल ने इसे लोकतंत्र का उल्लंघन करार देते हुए गेट पर ही नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने इस दौरान मीडियाकर्मियों को भी वहां से हटने और कैमरे बंद करने के लिए कहा।
विज्ञापन

पार्टी नेता हर्षदेव सिंह ने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में तीन ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल हैं - नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और जेकेएनपीपी। तीनों पार्टियों को चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखने के लिए यहां बुलाया गया था, लेकिन हमें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किस तरीके के निष्पक्ष चुनाव होंगे, अगर एक मान्यता प्राप्त दल को चुनाव आयोग से मिलने से रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें न्योता दिया गया और कश्मीर बुलाकर अंदर जाने नहीं दिया गया। यह किस तरह का लोकतंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें