फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद की राजधानी से पर्यटन की राजधानी में बदला : चुघ

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा प्रदेश प्रभारी ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में पीएम की रैली की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन




- कहा - 370 की बेड़ियां तोड़ने के बाद लोग पीएम को देखना, मिलना और सुनना चाहते हैं



अमर उजाला ब्यूरो



श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद की राजधानी से पर्यटन की राजधानी में बदल दिया है। तरुण चुग श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में वीरवार को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां एक प्रेसवार्ता में कहा कि जम्मू-कश्मीर कभी आतंकवाद की राजधानी के रूप में बदनाम था, लेकिन अब यह पीएम मोदी की नीतियों के कारण पर्यटन राजधानी के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन




प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री से बेहद प्यार करती है, उनपर अटूट विश्वास करती है। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बेड़ियां तोड़ने के बाद लोग पीएम को देखना, मिलना और सुनना चाहते हैं। दावा किया कि रैली में करीब डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। चुघ ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर में चहुंमुखी विकास हो रहा है। औद्योगिक विकास हो रहा है और युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं, भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर ने विकास की दिशा में लंबी छलांग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें