फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवातरंग में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
कामर्स कालेज में युवातरंग कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभाागी एवं गणमान्य: स्रोत संबं​धित कालेज
विज्ञापन
- काॅमर्स काॅलेज जम्मू में सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्सव का आगाज
विज्ञापन

- मंच के साथ जुड़ाव जम्मू में उच्च शिक्षा की परंपरा रही : बलवंत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। काॅमर्स काॅलेज जम्मू में सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्सव युवातरंग का मंगलवार को आगाज किया गया। वर्ष 2018 से शुरू हुए इस वार्षिक छात्र उत्सव में पहली बार 25 से अधिक साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे। हर वर्ष इसका आयोजन किया जाता है। युवातरंग विचारों, प्रतिभा, सार्थक बातचीत, रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच है। नटरंग के संस्थापक पद्मश्री बलवंत ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्लस्टर विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. बेचन लाल विशेष रूप से मौजूद थे।
वीसी ने छात्रों के समग्र विकास में पाठ्येतर गतिविधियों की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रमों में व्यापक भागीदारी के लिए छात्रों की सराहना की और कहा कि महोत्सव की विभिन्न गतिविधियां रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए व्यापक अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बलवंत ठाकुर ने युवा महोत्सव की सराहना की और कहा कि कला का हस्तक्षेप और मंच के साथ जुड़ाव जम्मू में उच्च शिक्षा की परंपरा रही है। ललित कला को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय को अपनी सहायता की पेशकश की। कहा कि मंच एक जादुई स्थान होने के नाते, छात्रों के लिए खुद को अभिव्यक्त करने का एक आदर्श मंच है। सुझाव दिया कि ऐसी प्रतिभा प्रतियोगिताएं साल भर आयोजित की जानी चाहिए, ताकि छात्रों को बार-बार मंच मिल सके। सांस्कृतिक समन्वयक डाॅ. कुलदीप रैना ने दर्शकों को युवातरंग के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि यहां प्रतिभा को अवसर मिलते हैं। रचनात्मकता पैदा होती है और विचार मिलते हैं। काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुरिंदर कुमार की देखरेख में पूरे कार्यक्रम का समन्वयन एवं प्रबंधन डाॅ. संध्या भारद्वाज, डाॅ. चेतना गुप्ता, प्रो. दीपशिखा शर्मा, प्रो. शाजी खान, डॉ. जगमीत कौर, डाॅ. फैजा ने किया।
विज्ञापन


पहले दिन मेहंदी और क्ले माॅडलिंग प्रतियोगिता हुई
पहले दिन मेहंदी और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में पहला स्थान महिला काॅलेज गांधीनगर की अनामिका शर्मा ने हासिल किया। एमएएम काॅलेज की पलकिन ने दूसरा और सरकारी काॅलेज ऑफ एजुकेशन की कोमल ने तीसरा स्थान पाया। क्ले मॉडलिंग में पहला स्थान काॅलेज आफ एजुकेशन से शिवानी, साइंस काॅलेज के मोहम्मद जैगम और मंशी वर्मा को दूसरा व तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें