फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कांग्रेस के खेमे में फूट, जिला स्तरीय कई नेता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष से नाखुश

विज्ञापन
विज्ञापन
- विकार रसूल वानी को पार्टी से हटाने की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कांग्रेस के कई जिला स्तरीय नेताओं ने पार्टी में अस्थिरता लाने की कोशिश के आरोप में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी को पार्टी से हटाने की मांग की है। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूत्रों के अनुसार, जिला स्तरीय नेता वानी से नाखुश हैं। आरोप है कि वानी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन और पार्टी हाईकमान के फैसलों पर सवाल उठाने के लिए गुलाम नबी मोंगा के जरिये अन्य नेताओं को उकसा रहे हैं। कुछ नेताओं ने कहा कि हम कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य के पद से वानी को तत्काल हटाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन रिपोर्टों की पुष्टि की है कि वानी जम्मू-कश्मीर में नेताओं को सीधे फोन कर रहे हैं और उन्हें पार्टी आलाकमान व राज्य नेतृत्व के खिलाफ बोलने के लिए उकसा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्हें पीसीसी अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। कर्रा ने हमेशा खुद को प्रतिबद्ध व्यक्ति के रूप में साबित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें