फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बयान से पलटे फारूक, कांग्रेस के साथ गठबंधन को मजबूरी नहीं समय की जरूरत बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी का दौरा स्थानीय नेताओं को पाकिस्तानी बताते वालों के लिए जवाब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर, अनंतगान। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन मजबूरी नहीं बल्कि समय की जरूरत है। हालांकि इससे पहले वह इसे मजबूरी करार दे चुके हैं। उनके बयान के बाद कांग्रेस ने भी गठबंधन को मजबूरी बताया था। फारूक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का केंद्र शासित प्रदेश का दौरा जम्मू-कश्मीर के मुख्यधारा के नेताओं को पाकिस्तानी या खालिस्तानी बताने वालों के लिए करारा जवाब है।
फारूक ने कहा कि वह (राहुल) हमारे देश के लिए एक बड़ी आवाज हैं। मुझे उम्मीद है कि देश के लोग समझेंगे कि हम इस कठिन दौर से बाहर निकलने के लिए राज्य (जम्मू-कश्मीर) चाहते हैं। मैंने पहली बार देखा है कि किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया है। इसे बदलना होगा और पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना होगा। यही हम प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................................
डायलॉग से इशारा...हल चलाने के लिए हाथ की जरूरत
अनंतनाग के डूरू में एक सभा को संबोधित करते हुए फारूक ने डायलॉ से लोगों को इशारा किया कि हल चलाने के लिए हाथ की जरूरत होती है। आपको ही हल और हाथ को मजबूत करना है ताकि भाजपा जैसी पार्टियों को हराया जा सके। विभाजन पैदा करने की कोशिश करने वालों से सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद ऐसा लग रहा था कि भाजपा हर कश्मीरी को मारना चाहती है, लेकिन भगवान का शुक्र है कि हम जिंदा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें