फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा ने विस क्षेत्रों में विस्तारक उतारे लोगों को गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
त्रिकुटानगर स्थित भाजपा मुख्यालय से विस्तारक रैली को हरी झंडी दिखाते सांसद जुगल किशोर शर्मा व अ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। भाजपा ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विस्तारक उतारे हैं। अब की बार भाजपा सरकार के मिशन को हासिल करने के लिए लोगों तक विस्तारक मोदी सरकार की उपलब्धियां और कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएंगे।
पार्टी मुख्यालय जम्मू से जम्मू-कश्मीर भाजपा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा और महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने भाजपा जिंदाबाद के नारों के बीच विस्तारक रैली को रवाना किया। मोटरसाइकिलों पर रवाना हुए विस्तारक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की मुहिम को तेज करने का काम करेंगे। सांसद शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कोने-कोने में लोगों का जो जनसैलाब भाजपा के काफिले का हिस्सा बन रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस साल के कार्यकाल में देश और जम्मू-कश्मीर के लिए उठाए गए ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदमों का परिणाम है। आज हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर पार्टी से लोग भाजपा का हिस्सा बन रहे हैं और भाजपा परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेकां-कांग्रेस की देश खासतौर से जम्मू-कश्मीर विरोधी नीतियों को बेनकाब करेंगे। महासचिव कौल ने कहा कि नेकां और उसकी सहयोगी कांग्रेस सत्ता के लिए जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 को वापस लाने और 1953 से पहले की स्थिति को बहाल करने जैसे नारों के साथ जम्मू-कश्मीर के लोगों को गुमराह करने में लगी हुई हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील प्रजापति और जम्मू के डीडीसी चेयरमैन भारत भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें