फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नहीं जीत पाई लोगों के दिल : उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेकां उपाध्यक्ष ने कश्मीर की सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारने पर भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि 2019 में भाजपा ने कश्मीर की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन इस बार कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा। उन्होंने कहा, गृहमंत्री अमित शाह कहते हैं कि हम पहले लोगों का दिल जीतेंगे, फिर उम्मीदवार खड़ा करेंगे। इसका सीधा मतलब है कि भाजपा लोगों के दिल नहीं जीत पाई है।
विज्ञापन




श्रीनगर पार्टी मुख्यालय में उमर ने प्रेसवार्ता में कहा कि अगस्त, 2019 के बाद यह पहली मर्तबा है कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि जो हमारे तीन उम्मीदवार दक्षिण, मध्य और उत्तरी कश्मीर से हैं, वो ज्यादातर वोटर अपनी तरफ लाने में कामयाब हो जाएं। उमर ने कहा, पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ का श्रीनगर में कुछ राजनीतिक दलों से मुलाकात करना और उसके बाद इस तरह के बयान। अब जब गृहमंत्री तकरीर करते हैं, तो नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस व इंडिया गठबंधन को हराने की बात करते हैं, लेकिन यहां जो क्षेत्रीय राजनीतिक दल हैं, चाहे वह पीपुल्स कॉन्फ्रेंस हो या अन्य उनकी हार की बात गृहमंत्री नहीं करते। इसी से पता चल जाता है कि भाजपा के तार किन लोगों से जुड़े हुए हैं। कहा कि हमारे पास तो तरुण चुघ के लिए दरवाजे बंद हैं। न वे आना चाहेंगे, न हम उनको एंट्री देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें