फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास परियोजनाओं में स्थानीय रोजगार क्षमता में सुधार लाएं : एलजी

विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कौशल विकास, उद्यमिता और श्रम कल्याण विभाग के कामकाज की सम
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में युवाओं और श्रमिक कार्यबल के कौशल को बढ़ावा देने के निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने संबंधित विभागों को बेरोजगार युवाओं और श्रमिकों के पंजीकरण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ विकास परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं की रोजगार क्षमता में सुधार करने पर जोर दिया है। विभागों को असंगठित श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराने में मदद करनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर में उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित कौशल विकास परिदृश्य के अनुसार युवाओं और श्रमिक कार्यबल के कौशल को बढ़ाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उप राज्यपाल ने शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में कौशल विकास, उद्यमिता और श्रम कल्याण विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए वैधानिक न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिकों की स्वास्थ्य देखभाल के संदर्भ में असंगठित श्रमिकों सहित श्रमिकों की सुरक्षा के उपायों को मजबूत करने के लिए कहा। कौशल विकास और उभरते उद्यमियों के लिए अवसर प्रदान करने को सरकार के समग्र दृष्टिकोण पर किया जा रहा है। उन्होंने उद्यमिता के माध्यम से सभी क्षेत्रों में कौशल विकास योजनाओं, अवसरों और रोजगार सृजन के लिए रणनीति, कौशल अंतर विश्लेषण और अपस्किलिंग के लिए कौशल मानचित्रण, श्रम बल और युवाओं के पुन: कौशल और स्वास्थ्य सेवा के प्रभावी, कुशल कार्यान्वयन, श्रमिक कल्याण के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और युवाओं व महिलाओं के लिए आजीविका सृजन योजनाएं जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उभरते कौशल विकास परिदृश्य में कौशल अंतर विश्लेषण और पुनः कौशल के लिए विभागों के बीच अधिक तालमेल होना जरूरी है। उन्होंने नौकरी मेले, ई-श्रम पोर्टल, व्यापार करने में आसानी, ज्ञान आधारित सेवा क्षेत्र को बढ़ावा देने और कॉमन स्किलिंग डैशबोर्ड और जेएंडके यूथ एंड स्किल मोबाइल के विकास सहित डिजिटल पहल जैसी विभिन्न पहलों और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा और समीक्षा की। इस दौरान उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ मनदीप कुमार भंडारी, कुमार राजीव रंजन सचिव, कौशल विकास, श्रम एवं रोजगार विभाग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें