फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आजाद ने पीडीपी-नेकां को घेरा, बोले- कुछ नेताओं ने आजादी व स्वायत्तता के नाम पर कश्मीरियों को ठगा

Mon, 11 Mar 2024 12:09 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जो लोग उन्हें भाजपा की बी टीम कहते हैं, वे भाजपा की ए टीम रह चुके हैं। उनके साथ गठबंधन में सरकार बना चुके हैं।
विज्ञापन
डीपीएपी प्रमुख गुलाम नबी आजाद - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में हर पार्टी, चाहे वह राष्ट्रीय हो या क्षेत्रीय, को शासन करने का मौका मिला है। इससे अब प्रदेश की जनता के लिए ऐसी सरकार चुनना आसान हो गया है, जो उनके लिए काम करेगी। 75 साल तक कई नेताओं ने यहां की आवाम को आजादी और स्वायत्तता के सपने दिखाकर ठगा है। यह बात रविवार को डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने अनंतनाग में एक जनसभा के दौरान कही।

विज्ञापन


आजाद ने कहा, जो लोग हमें भाजपा की बी टीम कहते हैं, वे भाजपा की ए टीम रह चुके हैं। उनके साथ गठबंधन में सरकार बना चुके हैं। उन्होंने पीडीपी पर निशाना साधा। एक नेता ने तो अपना राजनीतिक करियर भी भाजपा सरकार में मंत्री के रूप में शुरू किया था। उन्होंने भाजपा, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच पिछले गठबंधनों का जिक्र करते हुए कहा, मैं न तो मंत्री या मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा में था और न ही मुझे भाजपा ने मदद की।

आजाद ने कहा, यह कहना मुश्किल है कि मोदी लहर का जम्मू-कश्मीर में कोई असर होगा या नहीं। जम्मू-कश्मीर भारत के अन्य राज्यों से अलग है। अपनी मिश्रित संस्कृति के कारण यह कहना मुश्किल है कि जम्मू-कश्मीर पर किसका प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देने वाले अरुण गोयल के राजनीति में आने से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह पहली बार नहीं है कि भारत में किसी अधिकारी ने इस्तीफा दिया है, लेकिन चुनाव आयोग के लिए यह नया हो सकता है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने राजनीति में शामिल होने के लिए अपने पदों से इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें