फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कांग्रेस ने राष्ट्रपिता और पूर्व पीएम को अर्पित किए श्रद्धासुमन

विज्ञापन
शहीदी चौक जम्मू स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वीरवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान
विज्ञापन
प्रदेश में पार्टी का वोट चोर, गद्दी छोड़, हस्ताक्षर अभियान शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस ने वीरवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय में हुए समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, सेवा दल, महिला कांग्रेस, जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के नेताओं ने दोनों शख्सियतों को याद किया। इस दौरान वोट चोर, गद्दी छोड़, हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि महात्मा गांधी का दर्शन हर समय प्रासंगिक है। वक्ताओं ने कहा कि पूरी दुनिया ने महात्मा गांधी को एक महान दूरदर्शी नेता के रूप में स्वीकार किया और उनके दर्शन से सीख ली जो भविष्य में भी प्रासंगिक रहेगी। लाल बहादुर शास्त्री के देश के लिए दिए गए योगदान को भी याद रखा जाएगा। महात्मा गांधी और शास्त्री के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बड़े पैमाने पर वोट चोरी और मतदाता सूची में हेराफेरी ने हमारे गणतंत्र की नींव में लोगों के विश्वास को गहराई से हिला दिया है। इसके जवाब में हमारी पार्टी ने तीन चरणों वाला देशव्यापी आंदोलन शुरू किया है। तीसरा चरण 15 सितंबर से 15 अक्तूबर 2025 तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें