फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन और देश के लिए देनदारी बन गई है कांग्रेस : चुघ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि कांग्रेस के नौसखिए, नालायक और नाकामयाब युवराज व युवरानी कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन और देश के लिए देनदारी बन गए हैं। इनके पास विजन नहीं है। आज सबसे बड़ी देनदारी के रूप में कांग्रेस पार्टी खड़ी हुई है।
विज्ञापन

जम्मू में मंगलवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए चुघ ने कहा कि इंडिया गठबंधन केवल दो ही मुद्दों पर बना है। पहला अपने भ्रष्टाचार के पापों को कैसे बचाया जा सके और वापस भ्रष्टाचार के लिए कैसे सत्ता में पहुंचा जाए। दूसरा मुद्दा अपने परिवार युवराज और युवरानी को कैसे मिले। दोनों ही मुद्दों पर देश की जनता ने इंडिया गठबंधन को पछाड़ा और नकारा है। जो कांग्रेस दिल्ली में चार चुनाव में शून्य से उभर नहीं पाई और अब पांचवें चुनाव में भी शून्य पर खड़ी है। पूरे देश में अवसरवादी, भ्रष्टाचारी वंशवादी लोगों को नकारा जा रहा है रही है और यह कुनबा बिखर चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें