फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातीय विश्वविद्यालय का सपना साकार करेगी सरकार : उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, गुज्जर-बकरवाल समुदाय का उत्थान प्राथमिकता
विज्ञापन


जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि गुज्जर बकरवाल समुदाय का उत्थान कोई उपकार नहीं, सरकार का कर्तव्य है। गुंजाइश कम होने पर भी मंत्रिमंडल में समुदाय से जावेद अहमद राणा को शामिल किया गया है।

सरकार जनजातीय विश्वविद्यालय का सपना भी साकार करेगी। गुज्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट (जीडीसीटी) की ओर से रविवार को सुजवां में आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे उमर ने कहा कि राणा न केवल जम्मू-कश्मीर की सेवा कर रहे हैं, बल्कि समुदाय के लोगों की आवाज भी बने हैं। जनजातीय विश्वविद्यालय की मांग पर सीएम ने विश्वास दिलाया कि लोगों का सपना पूरा किया जाएगा। इसके लिए जल्द प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने पुरानी यादें कीं ताजा
सीएम ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि इससे पहले आखिरी बार यहां आया था, तब भी मैं मुख्यमंत्री था। तब से अब तक बहुत कुछ बदल गया है। उन्होंने जीडीसीटी के संस्थापक डॉ. मसूद ए चौधरी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी विरासत व योगदान की सराहना भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें