फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अपनी पार्टी, डीपीएपी ने जम्मू-कश्मीर में एक और गठबंधन के दिए संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पार्टियां जम्मू-कश्मीर के समान विचारधारा वाले दलों के साथ चर्चा के लिए तैयार
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने मंगलवार को प्रदेश में चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ चर्चा के लिए तैयार होने का इशारा दिया है। अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व वाली अपनी पार्टी के महासचिव मोहम्मद रफी मीर के अनुसार, पार्टी ने समान विचारधारा वाले दलों से बात करने का प्रस्ताव पेश किया है। ऐसे दल जो जम्मू-कश्मीर के लोगों की समृद्धि के लिए काम करना चाहते हैं, वे उन्हें आमंत्रित कर सकते हैं।



मीर ने कहा कि पार्टी अन्य समान विचारधारा वाले दलों को आमंत्रित कर जम्मू-कश्मीर के लोगों के लाभ के लिए गठबंधन को एक आकार देने का प्रयास करेगी और एक साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुछ लोग उनसे संपर्क करेंगे। पार्टी ने चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए अध्यक्ष को अधिकार दिया है और एक-दो दिन में इसे आकार दे दिया जाएगा। हालांकि अपनी पार्टी के नेता ने वैचारिक मतभेदों का हवाला देते हुए फिलहाल भाजपा के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार किया है। कहा कि भाजपा के साथ उनके कुछ वैचारिक मतभेद हैं और फिलहाल उनके साथ बातचीत मुश्किल है। वह आने वाले समय में देखेंगे और अभी अपनी ताकत पर लड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुलाब नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने भी गठबंधन के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ चर्चा का इशारा दिया है। डीपीएपी के मुख्य प्रवक्ता सलमान निमाजी के अनुसार, गठबंधन के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ चर्चा पहले चरण में है। इस पर अंतिम निर्णय आने वाले दिनों में अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद लेंगे। सूत्रों की मानें तो अपनी पार्टी की विचारधारा बहुत हद तक जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस के साथ मिलती है और दोनों दलों के नेताओं के बीच बहुत कम वाद-विवाद होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें