फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलापूर्ति की दो स्कीम पर चल रहा है काम

विज्ञापन
जिला विकास परिषद के सदस्य पंडित सुरेश शर्मा दौरा करते हुए।
विज्ञापन
अखनूर। डीडीसी सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने मंगलवार को ब्लॉक चौकी चौरा की पंचायत राह और सिलयोट में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दरबार लगाया। इसमें लोगों ने समस्याएं रखीं। इनमें बिजली, पानी, सड़क जैसी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

सुरेश शर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 2.8 करोड़ की लागत से राह हरदू-मलाडा और 3.30 करोड़ की लागत से राय, साई-गाला में जलापूर्ति की नई स्कीमें बनाई जाएंगी। इससे राह और सिलयोट की पंचायत के लोगों की पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही मकाडा से दखड़ा रोड जून-जुलाई में बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार इतनी कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का पूरा ध्यान जम्मू-कश्मीर पर है।
इस मौके पर तहसीलदार शौकत मटटू, मंडल प्रधान कैप्टन बीडी शर्मा, वरिष्ठ नेता भारत भूषण गुप्ता, बाबा पुरुषोत्तम, अशोक मिश्रा, पार्षद करण सिंह, सरपंच बाबा दिता, सरपंच शारदा देवी, बीएमओ चौकी चौरा, बिजली विभाग के अधिकारी कैप्टन दौलतराम, नायब सरपंच, टीएसओ नायब तहसीलदार और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें