विजयपुर। जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता मंजीत सिंह की देखरेख में सोमवार को एक बैठक हुई। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया और लोगों की परेशानियों को सुना। साथ ही उन्हें हल करने का आश्वासन दिया। मंजीत सिंह को कहा कि सरकार जनता पर तरह-तरह का टैक्स लगा कर परेशान कर रही है। फारूक अब्दुल्ला 370 को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। देश को तोड़ने के लिए तरह-तरह के बयान देकर अपनी राजनीति चमका रहे, लेकिन जनता जानती है कि नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के नेताओं ने जनता को धोखा दिया है। संवाद