फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच, पंच, बीडीसी अध्यक्ष को नहीं दिए गए पूरे अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। बीडीसी चेयरमैन की देखरेख में सोमवार को बैठक हुई। इस दौरान सरपंचों ने भी भाग लिया। सरपंचों और बीडीसी चेयरमैन योगेश्वर सिंह ने ब्लॉक में प्रेसवार्ता की। इसमें कहा कि सरकार पंचायतों को सक्षम बनाने के लिए चुनाव और थ्री टायर सिस्टम को ग्राउंड पर उतारने के लिए जो सरपंच पंच और बीडीसी अध्यक्ष बनाए हैं। उनको पूरे अधिकार नहीं दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि पंचायतों में सरपंचों को जो विभाग दिए गए हैं उनके अधिकारी उनको पूछते नहीं है। पंचायतों में भ्रष्टाचार जोरों पर है। ग्रामीण विकास विभाग सरपंचों के बिना पूछे काम की टेंडरिंग करा रहा है। बीडीसी चेयरमैन के चुनाव कराए गए लेकिन बीडीसी चेयरमैन के अंदर काफी विभाग आते हैं कोई भी विभाग हमें कोई योजना की जानकारी नहीं देता है। बीडीसी चेयरमैन ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि इस ओर ध्यान दिया जाए। इस दौरान सरपंच मखनु सलाथिया, दलजीत सिंह बागल, सुभाष चंद्र, शिव शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें