.चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य पूर्व मंत्री से मुलाकात के दौरान।
अखनूर। चैरिटेबल ट्रस्ट उम्मीद के प्रधान अनव लंगर की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से रविवार को मुलाकात की। साथ में डीडीसी भलवाल ब्रह्मणा के सदस्य भूषण बराल मौजूद रहे। ट्रस्ट के उपप्रधान उर्वी लंगर एवं बाकी सदस्य सिद्धार्थ महाजन, आयुष लंगर, जतिन मन्नी, अनिकेत गुप्ता, सुरेन नागपाल, अनुभव कुमार, अभय लंगर आदि ने मिलकर शाम लाल शर्मा से संवाद कर उम्मीद ट्रस्ट द्वारा भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। पूर्व शाम लाल शर्मा ने ट्रस्ट को हर संभव सहयोग देने के आश्वासन दिया। संवाद