फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री किराए में वृद्धि से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। नेशनल कांफ्रेंस की तरफ से बुधवार को गांव नरायाणा में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र छंब सचिव देवीदयाल जोगी ने की। उन्होंने कहा कि आज यातायात विभाग की तरफ से यात्री किराए में वृद्धि की गई है। उसको लेकर लोग बेहद परेशान हैं। जनता पर बोझ और अधिक बढ़ गया है। देश के लोग कोरोना में हर तरफ से नुकसान का सामना कर रहे हैं। दूसरी तरफ सरकार भी लोगों को हर चीज के दाम बढ़ाकर परेशान कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ रहे हैं। अब यात्रा किराए में वृद्धि हो गई है। देवीदयाल जोगी ने कहा कि कोरोना के चलते देश के हुये नुकसान का पूरा बोझ सरकार जनता पर डाल रही है और रोजगार के साधन पूरी तरह से बन्द है गरीब और दिहाड़ीदार लोग कहां से पैसे लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें