ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की पंचायत सरवाल की वार्ड-नौ से पंचायत उपचुनाव में पंच पद पर से विजय हुए पंच अनिल कुमार गुप्ता ने सोमवार को वार्ड का दौरा किया। वह वार्ड के लोगों के घर गए और उनका वोट देने पर आभार जताया। इस मौके पर अनिल कुमार ने लोगों से कहा कि चुनाव से पहले आप लोगों से किए वादों को पूरा किया जाएगा। वार्ड का विकास कराने के लिए मैं दिन-रात एक कर मेहनत करूंगा। वार्ड के लोगों ने पंच अनिल कुमार को वार्ड की कई प्रमुख समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया। संवाद