फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंब मार्ग पर ओवरलोडिंग के खिलाफ विभाग सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के पहाड़ी क्षेत्र सुंब की ओर जाने वाले मार्ग पर चलने वाले यात्री वाहनों में हो रही ओवरलोडिंग पर एआरटीओ ने सख्ती कर दी है। एआरटीओ रेहाना तब्बसुम ने सोमवार को सुंब मार्ग पर नाका लगाकर वाहन चालकों को ओवरलोड नहीं चलने को कहा। उन्होंने कई चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा और कहा कि उक्त मार्ग पर वाहनों की कमी के चलते ओवरलोडिंग हो रही है। उन्होंने सभी यात्री वाहन चालकों को कहा कि सुंब मार्ग पर चालक सभी वाहन चलाए नहीं तो उनका परमिट रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में वाहन नहीं चलने से चालकों का काफी नुकसान हुआ है, जिसको देखते हुए चालकों को अभी चेतावनी देकर छोड़ा है। अगर वाहनों में ओवरलोडिंग बंद नही हुई तो उन्हें कार्रवाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें