फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा खौड़ के लोगों से कर रही है सौतेला व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। कांग्रेस पार्टी की तरफ से वीरवार को खौड़ के गांव मट्टू में एक सभा हुई। सभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों की जनता बेहद कठिनाइयों में रह रही है। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। केंद्र सरकार छंब विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ में सौतेला व्यवहार कर रही है। लोगों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

ज्यौडियां से वाया खौड़ पलांवाला तक की सड़क जर्जर है। इसकी मरम्मत की जरूरत है। सरकार को कई ज्ञापन और रिमाइंडर देने के बावजूद भी मात्र लीपापोती की जा रही है। सबका साथ और सबका विकास का नारा राजनीतिक हथकंडा है। धरातल स्तर पर इस दिशा में कुछ भी नहीं दिख रहा है। इस मौके पर जगदीश राज शर्मा, पूर्व चेयरमैन म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ अशोक कुमार शर्मा, कैप्टन रोशन लाल, सेवानिवृत्त लेक्चरर चरण दास चौधरी, कांग्रेस सूरज सिंह, जगदीश राज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें