अला में जन सभा को संबोधित करते हुए सांसद युगल किशोर शर्मा।
अरनिया। सांसद जुुगल किशोर शर्मा ने वीरवार को गांव अला में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर छोटे बड़े विकास कार्य कराने के अलावा आपकी हर मुश्किलों का निवारण करने के लिए डीडीसी चुनाव कराए जा रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। उन्होंने कहा कि गुपकार गठबंधन कभी भी नहीं चाहता कि जम्मू-कश्मीर से 370 व 35 निरस्त हो। क्योंकि इनके हाथ में वह कुछ भी नहीं रहता, जिसका वह 70 साल से अपनी जागीर समझ कर इस्तेमाल कर रहे थे। सभा में बसंत गौतम, पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद