फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की भर्ती भर्ती की तिथियों को आगे बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
आरएस पुरा में पुलिस भर्ती की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युवा।
विज्ञापन
आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर युवा संगठन के अध्यक्ष ह्यूमन राइट काउंसिल ऑफ इंडिया जम्मू-कश्मीर के चेयरमैन सनी कांत चिब की अध्यक्षता में जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पुलिस की भर्ती की तिथियां बढ़ाए जाने की मांग को लेकर वीरवार को प्रदर्शन किया गया। सीमावर्ती क्षेत्र गांव सतरइया में विरोध प्रदर्शन करते हुए संगठन के अध्यक्ष सनी कांत चिब ने कहा कि सरकार द्वारा मनमानी करने पर युवा वर्ग के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भर्ती के लिए आवेदन किए युवाओं को उन्होंने टेस्ट कराए जाने पर अगर पॉजिटिव आता है। उसके लिए समय चाहिए, लेकिन सरकार की ओर से तय समय में बढ़ोतरी नहीं की जा रही। इसके चलते युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इसकी तिथि बढ़ाई जाए ताकि युवा वर्ग के लोगों को समय मिलने पर वह समय पर चिकित्सकीय जांच कराए जाने के साथ अन्य टेस्ट भी करा सकें। इस दौरान युवा संगठन के सदस्य शुभम शर्मा, अनिल, रवि कुमार, पवन चिब, अमन सिंह आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें