रामगढ़। सरपंच उम्मीदवार करनैल सिंह ने कड़े मुकाबले में हरविंदर सिंह को हराया। नेकां अपना गढ़ नहीं बचा पाई। सोमवार को हुए पंचायत उपचुनाव में चक सटाका सरपंच पद के प्रत्याशी करनैल सिंह पिछले दो चुनाव हार चुके थे वह तीसरी बार सफल हुए। उन्होंने 19 वोट के अंतर से जीत हासिल की। करनैल सिंह को 1065 वोट मिले, जबकि हरविंदर सिंह को 1046 वोट मिले। वहीं भाजपा को काफी राहत मिली है। सरपंच दर्शन चौधरी के बीडीसी चेयरमैन चुने जाने के बाद सरपंच का पद खाली था। संवाद