फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के विरोध का समाधान निकाला जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। दिल्ली में किसान आंदोलन के समर्थन में क्षेत्र के किसान भी आ गए हैं। किसानों ने यहां सोमवार को केंद्र सरकार से मांग की कि किसानों के विरोध का समाधान निकाला जाए। किसान बोधराज ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो कृषि बिल लागू किया है वह किसानों के खिलाफ है। किसानों को इस बिल से कई परेशानियों का समाना करना पडे़गा। सरकार को तुरंत ही बिल को खत्म कर देना चाहिए। किसान मनासा राम ने बताया कि केंद्र सरकार को बिल के लिए पुनर्विचार करना चाहिए। ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान हो। उन्होंने बताया कि दिल्ली की सीमा पर धरने पर बैठे हजारों किसानों की मांगों के लिए केंद्र सरकार को दोबारा विचार करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें