सांबा। घगवाल थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के प्रयास को नाकाम कर पांच मवेशियों को मुक्त कराए गए हैं। पुलिस के अनुसार घाटी की ओर पशुओं की तस्करी के संबंध में सूचना पर कार्रवाई करते हुए घगवाल की पुलिस पार्टी ने गांव राडियाल घगवाल के पास लिंक रोड पर नाका लगाया। इस दौरान चेकिंग के दौरान एक टाटा मोबाइल वाहन नंबर पीबी 02 डीक्यू-8643 को रोकने के लिए संकेत दिया। जो कठुआ की तरफ से बेईं नाला ट्रैक से होकर सांबा की तरफ आ रहा था। वाहन को रोकने के बजाय चालक ने गति तेज कर दी और नाका पार्टी द्वारा पीछा किए जाने पर इसे नाका बिंदु से कुछ मीटर की दूरी पर छोड़ दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक भाग गया। उक्त वाहन की चेकिंग के दौरान पांच पशु पाए गए। सभी को मुक्त कर दिया गया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।