फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की गलत नीतियों से देश की जनता दुखी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। सीमावर्ती खौड़ उपजिले के पलांवाला क्षेत्र का शनिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने दौरा किया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि उपजाऊ जमीन बीस साल से फेंसिंग के अंदर सेना के पास है, जिसे लौटाया जा रहा है। न ही मुआवजा दिया जा रहा है। ज्यौड़ियां से पलांवाला तक की सड़क जर्जर है इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है। थोड़ी सी बारिश होने पर मुख्य बाजार में पानी भर जाता है।
विज्ञापन

ताराचंद ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से देश की जनता दुखी है। हमारा पेट भरने वाला किसान इस भीषण ठंड में दिल्ली में खेती के कानूनों के खिलाफ मोर्चा संभालें हुए है। किसान भाई मांगों को लेकर ठंड का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बारे में अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर गुलबदन सिंह भाऊ, रानी देवी, भारत प्रिय, सूरम सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें