परगवाल में तारा चंद वैठक के दौरान
- फोटो : SAMBA
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से लोग दुखी हैं। विकास नाम की कोई चीज नहीं हुई। इस मौके पर वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी दल के उप प्रधान सुखदेव सिंह ने कांग्रेस का दामन थामा, जिसकी क्षेत्र में काफी चर्चा रही। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दलजीत सिंह मास्टर प्रभु सिंह पूर्व सरपंच नसीब सिंह रतन शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थिति थे संवाद